भूमि पेडनेकर का जीवन परिचय। | Bhumi Pednekar Biography in Hindi
Bhumi Pednekar Biography in Hindi
पूरा नाम | भूमि पेडनेकर |
जन्म | 18 जुलाई 1989 |
जन्म स्थान | बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत |
आयु | 32 वर्ष |
हाइट (लगभग) | 1.63 मीटर या 163 सेंटीमीटर |
धर्म | हिंदू धर्म |
पिता | सतीश |
माता | सुमित्रा |
बहन | समीक्षा (वकील) |
पति | N/A |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
सक्रिय वर्ष | 2015-वर्तमान |
डेब्यू | दम लगा के हईशा {2015} |
भूमि पेडनेकर का जन्म (Birth of Bhumi Pednekar)
भारतीय अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का जन्म महाराष्ट्र मुंबई में 18 जुलाई 1989 को एक हिंदू परिवार में हुआ था ,भूमि पेडनेकर की उम्र वर्तमान में 32 वर्ष है, उनका धर्म हिंदू है|
भूमि पेडनेकर का परिवार (Bhumi Pednekar family)
भूमि पेडनेकर का परिवार महाराष्ट्र मुंबई से ही एक हिंदू परिवार था भूमि पेडनेकर के पिताजी का नाम स्वर्गीय सतीश जी था जो पैसे से एक राजनेता हुआ करते थे|
भूमि पेडनेकर की माता जी का नाम सुमित्रा देवी था| भूमि की एक जुड़वा बहन भी है जिसका नाम समीक्षा पेडनेकर है जो एक वकील है|
भूमि पेडनेकर की शिक्षा (Bhumi Pednekar Education)
भूमि पेडनेकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से ही प्राप्त की भूमि पेडनेकर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई जुहू के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से प्राप्त की उसके बाद भूमि पेडनेकर ने अपनी कॉलेज की शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय से पूरी की|
भूमि पेडनेकर शुरू से ही एक्टिंग का काफी शौक था जब भी 15 साल की थी वह व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, कम्युनिकेशन एंड मीडिया आर्ट्स नामक एक्टिंग स्कूल मैं प्रवेश प्राप्त किया और वहां पर वह एक्टिंग सीखने लगी |
लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें यहां से निकाल दिया गया क्योंकि भूमि पेडनेकर कम ही समय एक्टिंग क्लासेस जा पाती थी|
भूमि पेडनेकर का करियर (Career of Bhumi Pednekar)
भूमि पेडनेकर को हमेशा से ही एक एक्टर और एक्टिंग करने का काफी शौक था वह अपने कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग किया करती थी हालांकि शुरू में भूमि पेडनेकर को फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा |
भूमि पेडनेकर ने यशराज फिल्म एक वैकेंसी के लिए अप्लाई किया था तब उनकी उम्र मात्र 18 साल की हालांकि इस वैकेंसी में उन्हें उस पद से रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें वापस से यशराज फिल्म में बुला लिया गया |
जहां पर उन्हें असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में शामिल कर लिया गया यहां पर भूमि पेडनेकर ने लगातार 6 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया |
भूमि पेडनेकर का फिल्मी कैरियर (Film career of Bhumi Pednekar)
लगातार 6 साल तक बतौर सहायक निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद आखिरकार भूमि पेडनेकर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का मौका मिल गया |
साल 2015 में उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म दम लगा के हईशा में काम करने का मौका मिला यह फिल्म एक लो बजट में बनी थी, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹710000000 के आसपास कलेक्शन करके अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल कर लिया|
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना लगभग 18 किलो वजन बढ़ाया था|
इस फिल्म में भूमि पेडनेकर एक मोटी दुल्हन का रोल प्ले कर रही थी इस फिल्म में भूमि ने अपनी एक्टिंग के लोगों के बीच में अपना नाम दर्ज करवा दिया| इस फिल्म के खत्म होने के बाद ही भूमि ने अपने वजन को कम भी कर लिया |
इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2017 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम करने का मौका मिला यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई |
इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2017 में आयुष्मान खुराना के साथ शुभ मंगल सावधान फिल्म में काम करने का मौका मिला, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही |
इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2019 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिड़िया फिल्म में काम करने का मौका मिला हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई |
इसके बाद साल 2019 में भूमि पेडनेकर को सांड की आंख फिल्म में काम करने का मौका मिला और यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई |
इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2019 में ही फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का मौका मिला यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई |
इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2019 में ही पति पत्नी और वह फिल्म में काम करने का मौका मिला यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई इसके बाद भूमि पेडनेकर को साल 2022 में बधाई दो फिल्म में काम करने का मौका मिला |
Bhumi Pednekar All Movies List
Movie Name | Verdict |
---|---|
Badhaai Do | Flop |
Pati Patni Aur Woh | Hit |
Bala | Hit |
Saand Ki Aankh | Flop |
Sonchiriya | Flop |
Shubh Mangal Saavdhan | Average |
Toilet – Ek Prem Katha | Semi-Hit |
Dum Laga Ke Haisha | Semi-Hit |
भूमि पेडनेकर को मिले अवार्ड (Bhumi Pednekar received award)
- दम लगा के हईशा (2016) – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – फिल्मफेयर पुरस्कार
- दम लगा के हईशा (2016) – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड
- दम लगा के हईशा (2016) – सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – स्क्रीन अवार्ड
- कल के सुपरस्टार – स्टारडस्ट अवार्ड- महिला (2016)
- स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर – अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार
- सामाजिक भूमिका में सबसे मनोरंजक अभिनेता – बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण – ज़ी सिनेमा अवार्ड
- फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2018) – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड
- मोस्ट स्टाइलिश राइजिंग स्टार (2018) – लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका- ज़ी सिनेमा पुरस्कार – फिल्म: बाला
- 2021 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स – फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड
भूमि पेडनेकर का बॉयफ्रेंड (bhoomi pednekar boyfriend)
भूमि पेडनेकर के बॉयफ्रेंड के बारे में हमें कोई भी जानकारी नहीं है, इस मामले में भूमि पेडनेकर हमेशा से ही तो कहती हुई नजर आई है|
भूमि पेडनेकर नेट वर्थ (Bhumi Pednekar net worth)
Net Worth (2022) | $2 Million |
Net Worth In Indian Rupees | 15 Crore INR |
Monthly Income And Salary | 25 Lakhs + |
Yearly Income | 3 Crore + |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भूमि पेडनेकर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
भूमि पेडनेकर कौन हैं?
भूमि पेडनेकर एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करती हैं।
Read more…

Hi.. .I Am Pradeep Kumar Saini, . I have been working in blogging since 2018, where I like to Write About Cricket, Technology, Blogging, SEO,Social Media Marketing
WordPress, Designing, Biography And other latest news among you people through my different websites. I like content writing a lot. Apart from blogging, I am also interested in doing other online internet work,Apart from this, I have worked in the development industry in languages like (HTML, Python, PHP, Java, C and C++, JavaScript),
I like reading books, doing research, learning about history, watching historical movies and web series.