परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra biography in hindi

परिणीति चोपड़ा का जीवन परिचय | Parineeti Chopra biography in hindi

परिणीति चोपड़ा एक अभिनेत्री है साथ ही वे एक सिंगर भी हैं वे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन है| परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, साथ ही उनकी एक्टिंग भी काफी कमाल की है आज हम आपको परिणीति चोपड़ा के जीवन परिचय के बारे में बताने वाले हैं|

 Parineeti Chopra biography in hindi

पूरा नाम परिणीति चोपड़ा | Parineeti Chopra
जन्म दिनांक 22 अक्टूबर 1988
आयु 33 साल 2020 के अनुसार
जन्म स्थान अम्बाला, हरियाणा, भारत
मूल निवासी पंजाब, भारत
मातृ भाषा पंजाबी
धर्म पंजाबी
राष्ट्रीयता भारतीय
स्कूल जीसस एंड मैरी, अम्बाला
कॉलेज एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल मैनचेस्टर, इंग्लैंड
शैक्षणिक योग्यता फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक
वेतन प्रति फिल्म 10 to 12 करोड़
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
Debut 2011- हिंदी फिल्म “लेडिस वर्सेस रिकी बहल”
फिगर Figure 34-28-34
ऊंचाई Height 5.5 Ft
वजन Weight 57 kg

  परिणीति चोपड़ा का जन्म (Parineeti Chopra born)

भारतीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के शहर अंबाला में 22 अक्टूबर 1988 को एक हिंदू परिवार में हुआ था परिणीति चोपड़ा को लोग प्यार से परी कहकर भी बुलाते हैं, परिणीति चोपड़ा की वर्तमान में 34 वर्ष उम्र है उनकी राशि कन्या राशि है |

 परिणीति चोपड़ा का परिवार (Parineeti Chopra family)

परिणीति चोपड़ा का परिवार हरियाणा अंबाला से ही बिलॉन्ग करता है| परिणीति चोपड़ा के पिता जी का नाम पवन चोपड़ा है जो कि एक बड़े बिजनेसमैन है.

परिणीति चोपड़ा की माता जी का नाम रीना चोपड़ा  है परिणीति चोपड़ा के दो भाई भी हैं जिनका नाम शिवांग चोपड़ा और सरज चोपड़ा है.

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और बार्बी हांडा की चचेरी बहन है| परिणीति चोपड़ा के परिवार ने परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने में काफी मदद की है वे उन्हें हमेशा से सपोर्ट करते है|

 परिणीति चोपड़ा की शिक्षा (Parineeti Chopra Education)

परिणीति चोपड़ा पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार थी परिणीति चोपड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी, अम्बाला स्कूल से प्राप्त की थी .

जिसके बाद परिणीति चोपड़ा अपने आगे की शिक्षा और कॉलेज की शिक्षा के लिए इंग्लैंड चली गई जहां पर उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, मैनचेस्टर, इंग्लैंड कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया जहां पर उन्होंने व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में ऑनर्स डिग्री डिग्री हासिल की|

 परिणीति चोपड़ा का कैरियर (Career of Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा शुरू से ही इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थी जिसके बाद उन्होंने पूरी पढ़ाई करने के बाद साल 2009 में आई आर्थिक मंदी की वजह से उन्हें भारत में लौटना पड़ा वह भारत में आने के बाद अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने लगी|

जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा को यशराज फिल्म स्टूडियो में ले जाकर वहां पर उसे मार्केटिंग विभाग में नौकरी दिलवाई बस यही से परिणीति चोपड़ा नौकरी करने लगी लेकिन जैसे-जैसे वह फिल्म शूटिंग देखती थी |

उसका मन भी अभिनेत्री बनने के लिए उत्साहित हो जाता था धीरे-धीरे वह एक्टिंग देखने लगी जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म  में डेब्यू करने का मौका भी मिल गया|

 परिणीति चोपड़ा का फिल्मी कैरियर (Film career of Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा को साल 2011 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला जहां पर उन्होंने फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार कास्ट के साथ काम कर रही थी | यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही उन लोगों ने परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफ भी की|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा को साल 2012 में फिल्म इश्कजादे में काम करने का मौका मिला इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही थी यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई इस फिल्म में भी परिणीति चोपड़ा ने शानदार अभिनय किया धीरे-धीरे परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता प्राप्त होती जा रही थी|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा को साल 2013 में फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में काम करने का मौका मिला इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत, वाणी कपूर जैसे एक्ट्रेस के साथ काम किया इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा डायरेक्ट कर रहे थे|

इसके बाद साल 2014 में परिणीति चोपड़ा को रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म हंसी तो फंसी में काम करने का मौका मिला इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा,अदा शर्मा जैसे एक्ट्रेस के साथ काम कर रही थी इस फिल्म में वे एक पागल वैज्ञानिक की भूमिका निभा रही थी|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा को साल 2014 में दावत-ए-इश्क’ फिल्म में काम करने का मौका मिला यह फिल्म एक दहेज पर आधारित कॉमेडी फिल्म थी| इसके बाद परिणीति चोपड़ा का कैरियर धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा को साल 2017 में मेरी प्यारी बिंदु फिल्म में काम करने का मौका मिला इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ काम कर रही थी|

साल 2017 में परिणीति चोपड़ा को को कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन में भी काम करने का मौका मिला इसमें भी अजय देवगन के साथ काम कर रही थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल रही जिसने 311 करोड रुपए की कमाई की थी|

साल 2018 में परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक फिल्म नमस्ते लंदन में काम किया हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई|

इसके बाद परिणीति चोपड़ा को साल 2019 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म केसरी में काम करने का मौका मिला इस फिल्म को भारतीय जनता ने काफी प्यार दिखाया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही|

इसी साल साल 2019 में परिणीति चोपड़ा को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में काम करने का मौका मिला, यह फिल्म एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की इसके अलावा परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म ‘साइना नेहवाल’ मैं भी नजर आ चुकी है|

परिणीति चोपड़ा पुरस्कार और उपलब्धियां (Parineeti Chopra Awards and Achievements)

  • 2012, फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी भेल’ – ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’
  • 2012, फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी भेल’ – ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’
  • 2012, फिल्म ‘इश्कबाज़’ – ‘स्पेशल मेंशन’
  • 2015, ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ़  ईयर’

 परिणीति चोपड़ा का बॉयफ्रेंड (Parineeti Chopra boyfriend)

परिणीति चोपड़ा कि अभी शादी नहीं हुई है| परिणीति चोपड़ा के अगर बॉयफ्रेंड की बात करें तो उनके बॉयफ्रेंड बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई है| हालांकि दोनों के बारे में हमें उचित जानकारी प्राप्त नहीं है|

Parineeti Chopra Net Worth

Net Worth (2022) $8 Million
Net Worth In Indian Rupees Rs. 60 Crore INR
Monthly Income And Salary 40 Lakhs +
Yearly Income 5 Crore +

parineeti chopra all movies list

Movie Name Verdict
Saina Pending
Sandeep Aur Pinky Faraar Flop
Jabariya Jodi Flop
Kesari Hit
Namaste England Flop
Golmaal Again Super-Hit
Meri Pyaari Bindu Flop
Kill Dil Flop
Daawat-e-Ishq Flop
Hasee Toh Phasee Average
Shuddh Desi Romance Hit
Ishaqzaade Hit
Ladies VS Ricky Bahl Average

FAQ

परिणीति का जन्म कब हुआ?

भारतीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के शहर अंबाला में 22 अक्टूबर 1988 को एक हिंदू परिवार में हुआ था|

परिणीति चोपड़ा का जन्म कहाँ हुआ?

भारतीय अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के शहर अंबाला में हुआ था|

Leave a Comment